पहले करो हे गुरु को प्रणाम गुरु के बिना ज्ञान नहीं।

गुरु बनाओ तो ऐसा बनाओ जैसे यशोदा माँए।

जिनके अंगना मे खेले भगवान गुरु के बिना ज्ञान नहीं।

पहले करो…।

गुरु बनाओ तो ऐसा बनाओ जैसे मीराबाई।

जिनके प्याले मे आए भगवान गुरु के बिना ज्ञान नहीं।

पहले करो…।

गुरु बनाओ तो ऐसा बनाओ जैसे सीता माँ।

जिनके पति बने भगवान गुरु के बिना ज्ञान नहीं।

पहले करो…।

गुरु बनाओ तो ऐसा बनाओ जैसे भिलनी माँ।

जिनकी कुटिया मे आए भगवान गुरु के बिना ज्ञान नहीं।

पहले करो…।

गुरु बनाओ तो ऐसा बनाओ जैसे हनुमत वीर।

जिनके ह्रदय मे बसे भगवान गुरु के बिना ज्ञान नहीं।

पहले करो…।

गुरु बनाओ तो ऐसा बनाओ जैसे संगत है।

म्हारी नैया लगा दो पार गुरु के बिना ज्ञान नहीं।

पहले करो…।

Categories: Guru Bhajan

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *