
गुरु के देश चली जाऊंगी लौट के फेर ना आऊंगी।
गुरु के देश मै बाग बहुत है।
बाग की मालन बन जाऊंगी लौट के फेर ना आऊंगी।
गुरु के …।
गुरु के देश मे ताल बहुत है।
ताल की मछली बन जाऊंगी लौट के फेर ना आऊंगी।
गुरु के…।
गुरु के देश मे कुएँ बहुत है।
कुएँ की पनिहारी बन जाऊंगी लौट के फेर ना आऊंगी।
गुरु के…।
गुरु के देश मे महल बहुत है।
महल की रानी बन जाऊंगी लौट के फेर ना आऊंगी।
गुरु के…।
गुरु के देश मे बांकेबिहारी।
मोहन की मुरली बन जाऊंगी लौट के फेर ना आऊंगी।
गुरु के…।
0 Comments