
गुरु जी की कुटिया को-2
मैंने फूलों से सजाया है।
मेरे घर आओ गुरुदेव-2
मैंने आपको बुलाया है।
गुरु मेरे ब्रह्मा है गुरु मेरे विष्णु है।
गुरु मेरे शिव भोले-2
जिसने जगत रचाया है।
गुरु जी की …।मेरे घर आओ…।
गुरु मेरी गंगा है गुरु मेरी जमना है।
गुरु मेरी त्रिवेणी-2 जिसने जगत नहलाया है।
गुरु जी की…।मेरे घर आओ…।
गुरु मेरे चंदा है गुरु मेरे तारा है।
गुरु मेरे सुरज किरण जिससे जगत उजियारा है।
गुरु जी की…।मेरे घर आओ…।
गुरु मेरे मात पिता गुरु मे बंधु सखा।
गुरु मेरे सतगुरु है-2 जिसने ज्ञान बताया है।
गुरु जी की…।मेरे घर आओ…।
0 Comments