आजकल कि ननदी फैशनदार  हाय मेरी तोबा तोबा । जब मेरी ननदी हुई 12बरस की । मास्टर का लेआई रुमाल हाय मेरी तोबा तोबा । आजकल…।

जब मेरी ननदी हुई 20बरस की। मास्टर से हो गए नैना चार हाय मेरी तोबा तोबा । आजकल…।

जब मेरी ननदी का ब्याह रचाया ।मास्टर तो साईकिल पे सवार हाय मेरी तोबा तोबा।आजकल…।

जब मेरी ननदी की हुई बिदाई ।मास्टर तो रोए झार झार हाय मेरी तोबा तोबा।

आजकल…।

जब मेरी ननदी की सासु ने पुछा ।वो कौन था तेरा ताबेदार हाय मेरी तोबा तोबा । आजकल…  ।

ननदी मेरी ने हसकर बताया ।वो मेरा था बचपन का यार हाय मेरी तोबा तोबा। आजकल…।

Categories: Geet

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *