
नए साल की हम देते है सबको मुबारकबाद जी।
रहे सदा खुशहाल जीवन यही प्रभु से आस जी।
नए साल मे पहली बधाई तुमको भोलेनाथ जी।
काशी बुला लो दर्श करा दो रख दो सिर पर हाथ जी।
नए साल की💐💐।रहे सदा खुशहाल💐💐।
नए साल की दूजी बधाई तुमको अयोध्या नाथ जी।
अवध बुला लो दर्श रा दो यही हमारी आस जी।
नए साल की💐💐।रहे सदा खुशहाल💐💐।
नए साल की तीजी बधाई तुमको द्वारिका नाथ जी।
वृन्दावन बुला लो दर्श करा दो रहना हमेशा साथ जी।
नए साल की💐💐।रहे सदा खुशहाल💐💐।
नए साल की चौथी बधाई तुमको वैष्णो मात जी।
जम्मू बुला लो झोली भर दो दे दो अटल सुहाग जी।
नए साल की💐💐।रहे सदा खुशहाल💐💐।
0 Comments