एक रात मै दो दो जन्म हुए एक 

गोकुल मै एक मथुरा मै।

जच्चा की दाई आवैगी वा

होलर जनाई नेग मांगैगी।

जच्चा की सासु आवैगी वा चरवे 

धुकाई नेग मांगैगी।

इनका भी नेग अदा कर दो एक 

झोली मै एक पल्ले मै।

एक रात मै दो💐💐💐💐💐।

जच्चा की जिठानी आवैगी वा तो 

परदा लगाई नेग मांगैगी।

जच्चा की दौरानी आवैगी वा तो

पंलग बिछाई नेग मांगैगी।

इनका भी नेग अदा कर दो एक 

झोली मै एक पल्ले मै।

एक रात मै दो💐💐💐💐💐।

जच्चा का देवर आवैगा वो जालियां

बंधाई नेग मांगैगा।

जच्चा की ननदी आवैगी वा साथिया

लगाई नेग मांगैगी।

इनका भी नेग अदा कर दो एक 

झोली मै एक पल्ले मै।

एक रात मै दो💐💐💐💐💐।

जच्चा का पंडित आवैगा वो तो

हवन कराई नेग मांगैगा।

जच्चा का नाई आवैगा वो तो

सीम जगाई नैग मांगैगा।

इनका भी नेग अदा कर दो एक 

झोली मै एक पल्ले मै।

एक रात मै दो💐💐💐💐💐।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *