
तुलसी तेरी पत्ती मे श्याम बसते।
श्याम बसते घनश्याम बसते।
तुलसी तेरी…।
एक ओर रिद्धि एक ओर सिद्धि।
बीच मे गजानन भगवान बसते।
श्याम बसते…।तुलसी तेरी…।
एक ओर ब्रह्मा एक ओर ब्रह्माणी।
बीच मे वेदो के ज्ञान बसते।
श्याम बसते…।तुलसी तेरी…।
एक ओर विष्णु एक लक्ष्मी।
बीच मे कुबेर के भंडार बसते।
श्याम बसते…।तुलसी तेरी…।
एक ओर भोले एक ओर गौरा।
बीच मे डमरु तान बसते।
श्याम बसते…।तुलसी तेरी…।
एक ओर राधा एक ओर रुकमणी।
बीच मे कान्हा के प्राण बसते।
श्याम बसते…।तुलसी तेरी…।
एक ओर सीता एक ओर लक्ष्मण।
बीच मे राम भगवान बसते।
श्याम बसते ….तुलसी तेरी…।
0 Comments