
श्री राम श्री राम श्री राम कहिये।
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये।
श्री राम श्री राम…।
सुबह शाम कहिए जी आठों याम कहिये।
श्री राम श्री राम…।
बाल्मीकि श्री राम श्री राम गाए।
रामायण लिखि महाऋषि कहलाए।
बाल्मीकि भगवन की जय जय कहिये।
श्री राम श्री राम…।
जाहि विधि…।श्री राम श्री राम…।
चंदन घिस घिस तुलसी ने राम ध्याये।
लक्ष्मण के संग राम जी का दर्श पाया।
तुलसी संग राम राम राम राम कहिये।
श्री राम श्री राम…।
जाहि विधि…।श्री राम श्री राम…।
सबरी जटायु सुग्रीव ने ध्याया
विभिषण ने लंकापति पद पाया।
राम जी कृपा से झोली सब भरिये।
श्री राम श्री राम…।
जाहि विधि…।श्री राम श्री राम…।
हनुमान सा भगत और नहीं दुजा।
हर पल करे जो राम जी की पूजा।
हनुमत संग सब राम राम राम राम कहिये।
श्री राम श्री राम…।
जाहि विधि…।श्री राम श्री राम…।
0 Comments