
मैंने राम दरबार लगाया है और सुन्दरकाण्ड
कराया है।
गाय के गोबर से अंगना लिपाया।
मैंने मोतियन चौक पुराया है और सुन्दरकाण्ड
कराया है।
मैंने राम दरबार…।
चंदन की मैंने चौकी सजाई।
मैंने बन्दरवार लगाया है और सुन्दरकाण्ड
कराया है।
मैंने राम दरबार…।
राम लखन मिथिलेश कुमारी।
मेरा हनुमान संग आया है और सुन्दरकाण्ड
कराया है।
मैंने राम दरबार…।
पंचमेवा पचमेल मिठाई।
मैंने रबड़ी का भोग लगाया है और सुन्दरकाण्ड
कराया है।
मैंने राम दरबार…।
दीनदयाल बिरद सम भारी।
हरहु नाथ मम संकट भारी।
मेरा संकट हरने आया है और सुन्दरकाण्ड
कराया है।
मैंने राम दरबार…।
मंगल भवन अमंगल हारी।
दरबहु सु दशरथ अजिर बिहारी।
मेरे घर मे मंगल छाया है और सुन्दरकाण्ड
कराया है।
मैंने राम दरबार…।
जय जय जय हनुमान गोसाई
कृपा करो गुरुदेव की नाही।
वो कृपा करने आया है और सुन्दरकाण्ड
कराया है।
मैंने राम दरबार…।
0 Comments