मैंने ग्यारस का किर्तन कराया सखियों।

सब भगतो को घर पे बुलाया सखियों।

ग्यारस के किर्तन मे गणपत जी आए।

गणपत जी आए संग रिद्धि सिद्धि लाए।

मैंने प्रथम गणेश मनाया सखियों।

मैंने ग्यारस का…।सब भगतो…।

ग्यारस के किर्तन मे भोलेबाबा आए।

भोलेबाबा आए संग गौरा जी को लाए।

आज भोले का डमरु बजेगा सखियों।

मैंने ग्यारस का…।सब भगतो…।

ग्यारस के किर्तन मे विष्णु जी भी आऐंगे।

विष्णु जी भी आएंगे लक्ष्मी जी को लाएंगे।

आज विष्णु का शंख बजेगा सखियों।

मैंने ग्यारस का…।सब भगतो…।

ग्यारस के किर्तन मे ब्रह्मा जी भी आएंगे।

ब्रह्मा जी भी आएंगे संग ब्रह्माणी को लाएंगे।

आज ब्रह्मा जी वेद पढेंगे सखियों।

मैंने ग्यारस का…।सब भगतो…।

ग्यारस के किर्तन मे राम जी भी आएंगे

राम जी भी आएंगे संग सीता जी को लाएंगे।

आज सीता जी कि पायल बजेगी सखियों।

मैंने ग्यारस का…।सब भगतो…।

ग्यारस के किर्तन मे कृष्ण जी भी आएंगे।

कृष्ण जी भी आएंगे संग राधा जी को लाएंगे।

आज कृष्ण कि मुरली बजेगी सखियों।

मैंने ग्यारस का…।सब भगतो…।

ग्यारस के किर्तन मे मैया जी भी आएंगी।

मैया जी भी आएंगी संग भैरों जी को लाएगी।

आज मैया भवन मै नाचै सखियों।

मैंने ग्यारस का…।सब भगतो…।

ग्यारस के किर्तन मे श्याम बाबा आएंगे।

श्याम बाबा आएंगे संग हनुमत जी को लाएंगे।

आज हनुमत खड़ताल बजेगी सखियों।

मैंने ग्यारस का…।सब भगतो…।

ग्यारस के किर्तन मे गुरु जी भी आएंगे।

गुरु जी भी आएंगे संग सारी संगत लाएंगे।

आज गुरु जी ज्ञान देंगे सखियों।

मैंने ग्यारस का…।सब भगतो…।

इस भजन की अन्य रिकॉर्डिंग


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *