

होली खेले भोलेनाथ देखो गौरा जी के पीहर मे।
देखो गौरा जी के पीहर मे-2।
होली खेले भोलेनाथ💐💐💐💐💐💐💐💐।
गौरा की बहन निराली वो सीता जनकपुर वाली।
होली खेले सारी रात देखो गौरा जी के पीहर मे।
होली खेले भोलेनाथ💐💐💐💐💐💐💐💐।
गौरा की बहन निराली वो काली कलकत्ते वाली।
देखो भीग रही खूद साथ देखो गौरा के पीहर मे।
होली खेले भोलेनाथ💐💐💐💐💐💐💐💐।
गौरा की बहन निराली वो ज्वाला हिमाचल वाली।
भोले हसकर करते बात देखो गौरा के पीहर मे।
होली खेले भोलेनाथ💐💐💐💐💐💐💐💐।
गौरा की बहन निराली वो वैष्णो जम्मू वाली।
करती रंगो की बरसात देखो गौरा के पीहर मे।
होली खेले भोलेनाथ💐💐💐💐💐💐💐💐।
गौरा की बहन निराली वो तो हरिद्वार रहने वाली।
खेले पकड़ पकड़ के हाथ देखो गौरा के पीहर मे।
होली खेले भोलेनाथ💐💐💐💐💐💐💐💐।
गौरा की बहन निराली वो तो नैनीताल रहने वाली।
भर रही रंगो की परात देखो गौरा के पीहर मे।
होली खेले भोलेनाथ💐💐💐💐💐💐💐💐।
गौरा की बहन निराली वो तो विंध्याचल रहने वाली।
बोली तु डाल मै पात देखो गौरा के पीहर मे।
होली खेले भोलेनाथ💐💐💐💐💐💐💐💐।
गौरा की बहन निराली वो तुलसी जी मतवाली।
जैसे लहरें हवा के साथ देखो गौरा के पीहर मे।
होली खेले भोलेनाथ💐💐💐💐💐💐💐💐।
0 Comments