
धरती के कण कण मे हनुमान
नजर आए।
जब फाड़ दिया सीना श्री राम नजर आए।
हनुमान नजर आए भगवान नजर आए।
धरती के कण …।
रावण ने हरी सीता प्रभु वन वन भटक रहे।
लंका को जलाने मे हनुमान नजर आए।
धरती के कण …।
जब शक्ति लगी लक्ष्मण को प्रभु शौक
मे बैठे थे।
संजीवनी लाने मे हनुमान नजर आए।
धरती के कण …।
पाताल मे अहिरावण प्रभु को ले भागा था।
काली की मूरत मे हनुमान नजर आए।
धरती के कण …।
लंका के जाने मे एक सागर था भारी।
पत्थर को तराने मे हनुमान नजर आए।
धरती के कण …।
भगती मे है शक्ति भगतो तुम दिखलाओ।
जब लगन राम की हो हनुमान नजर आए।
धरती के कण …।
0 Comments