
प्रेम से बोलो हनुमाना बोलो जय सियारामा।
चंदन तिलक लगावे मेरे राम जी ।
लाल सिंदूर हनुमाना बोलो जय सियारामा।
प्रेम से…।
पिला पिताम्बर पहने मेरे राम जी ।
लाल लंगोटा हनुमाना बोलो जय सियारामा।
प्रेम से…।
मेवा और मिश्री खावें मेरे राम जी ।
लड्डू का भोग हनुमाना बोलो जय सियारामा।
प्रेम से…।
सोने के सिंहासन मेरे राम जी विराजे।
चरणों मे बैठे हनुमाना बोलो जय सियारामा।
प्रेम से…।
सारी रामायण मे है मेरे राम जी।
सुन्दरकाण्ड हनुमाना बोलो जय सियारामा।
प्रेम से…।
मुक्ति के दाता है मेरे राम जी।
भगती के दाता हनुमाना बोलो जय सियारामा।
प्रेम से…।
0 Comments