
ग्यारस का व्रत में करती हरि नाम की माला जपती।
मैंने पहली माला फेरी।
सासुल ने आकर घेरी।
कभी करती ना सेवा मेरी
हरि नाम की माला जपती
ग्यारस का व्रत💐💐💐💐💐।
मैंने दूजी माला फेरी ।
बेटे ने आकर घेरी।
कुछ काम धाम ना करती
हरि नाम की माला जपती।
ग्यारस का व्रत💐💐💐💐💐।
मैंने तीजी माला फेरी ।
बहुअड़ ने आकर घेरी।
ना मेरे लाल खिलाती
हरि नाम की माला जपती।
ग्यारस का व्रत💐💐💐💐💐।
मैंने चौथी माला फेरी ।
बेटी ने आकर घेरी।
कुछ देन लेन ना करती
हरि नाम की माला जपती।
ग्यारस का व्रत💐💐💐💐💐।
मैंने पांचवीं माला फेरी ।
पोते ने आकर घेरी।
ना कभी मुझे घुमाती
हरि नाम की माला जपती।
ग्यारस का व्रत💐💐💐💐💐।
मैंने छठवीं माला फेरी।
साजन ने आकर घेरी।
कभी पास मेरे ना बैठती
हरि नाम की माला जपती।
ग्यारस का व्रत💐💐💐💐💐।
0 Comments