गजब कर डाला मेरे भोले ने।

दुनिया तो गंगा नहाने को जाए।

जुड़े मे रख डाला मेरे भोले ने।

गजब कर डाला…।

सारे जहा मे चंदा का उजाला।

माथे पे रख डाला मेरे भोले ने।

गजब कर डाला…।

सारी दुनिया तो सापों से डरती।

गले मे रख डाला मेरे भोले ने।

गजब कर डाला…।

सारी दुनिया तो बाजे को तरसे।

डमरु बजा डाला मेरे भोले ने।

गजब कर डाला…।

सारी दुनिया तो नंदी से डरती।

चरणों मे रख डाला मेरे भोले ने।

गजब कर डाला…।

सारी दुनिया तो महलों मे रहती।

पर्वत पे डेरा डाला मेरे भोले ने।

गजब कर डाला…।

सारी दुनिया तो भंगिया से भागे।

भोग बना डाला मेरे भोले ने।

गजब कर डाला…।

Categories: Shiv bhajan

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *