छपा दिऐ मैंने कार्ड लाल तेरे होने के।

पहला कार्ड मैंने गणपत जी को भेजा।

पूरे हो सब काम लाल तेरे होने के।

छपा दिऐ…।

दूजा कार्ड मैंने अन्नपूर्णा को भेजा।

भरे रहे भंडार लाल तेरे होने के।

छपा दिऐ…।

तीजा कार्ड मैंने लक्ष्मी जी को भेजा।

होवै धन बरसात लाल तेरे होने के।

छपा दिऐ…।

चौथा कार्ड मैंने वृन्दावन मे भेजा।

आवै श्री भगवान लाल तेरे होने पे।

छपा दिऐ…।

पाचवाँ कार्ड मैंने गोपियों को भेजा।

गावैं मंगलाचार लाल तेरे होने के।

छपा दिऐ…।

छठा कार्ड मैंने घरवालों को भेजा।

देवै आशीर्वाद लाल तेरे होने पे ।

छपा दिऐ…

सातवाँ कार्ड मैंने गुरु जी को भेजा।

बरसै आत्मज्ञान लाल तेरे होने पे।

छपा दिऐ…।

आठवां कार्ड मैंने पिहर मे भेजा।

छुछक लावै मामा लाल तेरे होने पे।

छपा दिऐ…।

Categories: Jachcha Geet

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *