बनवादे रे भोले सोने की एक अटरिया।

तुम तो भोले 80 बरस के।

मेरी है बाली उमरिया बनवादे रे भोले 

सोने की एक अटरिया।

बनवादे रे भोले💐💐💐💐💐💐💐।

शिवशंकर ने हुकम किया जब विश्वकर्मा

बुलवाए।

सोने का तो महल बनाया सोने के खम्भ लगाए।

ऐसी सुन्दर बनी अटरिया ठहरे नहीं नजरिया।

बनवादे रे भोले💐💐💐💐💐💐💐।

महल बना जब सोने का तो हवन यज्ञ करवाया।

रावण जैसा ज्ञानी पंडित पूजन को बुलवाया।

पूजा करते करते पड़ गई रावण की नजरिया।

बनवादे रे भोले💐💐💐💐💐💐💐।

रावण बोला ओ मेरे स्वामीमै हूँ दास तुम्हारा।

सोने का ये महल आपका लगे बडा ही प्यारा।

मुझको दान मे देदो भोले सोने की ये अटरिया।

बनवादे रे भोले💐💐💐💐💐💐💐।

महल अटारी दान मे देकर शिव कैलाश पधारे।

रुठ के बैठी गौरा मैया शिवजी लगे मनाने।

अपने भाग मे नहीं है गौरा सोने की अटरिया।

बनवादे रे भोले💐💐💐💐💐💐💐।

शिवशंकर हनुमान बने सीता का पता लगाया।

पूछ मे बैठी गौरा मैया लंका नगर जलाया।

खाख मे मिल गई रावण तेरी सोने की अटरिया।

बनवादे रे भोले💐💐💐💐💐💐💐।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *