
सात जनी का झुमका हेरी मेरी सासड़ रानी
सातों तो पानी न जाए।
बड़ का तो डाला टुट गया हेरी मेरी सासड़
रानी बिछट गया सै साथ।
और सखी हम बावड़ी हेरी मेरी सासड़
रानी तैनै कित लाई सै वार।
छहे जनी भर बावड़ी हेरी मेरी बहुवड़ रानी
तैनै कित लाई सै वार।
राहे मुसाफिर मिल गया हेरी मेरी सासड़
रानी झगड़े मै लाई सै वार।
किसा एक लम्बा गाभरु हेरी मेरी बहुड़ रानी
किसयाकी उनिहार।
लम्बा तो सुथरा गाभरु हेरी मेरी सासड़ रानी
जेठ बडे उनिहार।
जाए नै गोडे की बावली हेरी मेरी बहुवड़ रानी
घर कुन्या लाई बुलाए।
भाजु तो लोटु ढअ पड़ु हेरी मेरी सासड़ रानी
बोलु तो आवै लाज।
और सखी सब उजली हेरी मेरी बहुवड़ रानी
तेरा क्यु मैला भेष।
औरा के बालम घर बसे हेरी मेरी सासड़ रानी
म्हारा गया परदेश।
0 Comments