गली गली मनरा फिरै।

हेरी ननदी मनरा को लेओ न बुलाए

चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दाँत को ।

ननदी ने मनरा बुला लियो।

ऐरी बहना बैठो हे अंगना के बीच 

चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दात को।

हरियल चूड़ा मनरा नाय पहरु।

अरे मनरा हरियल राजा जी के बाग

महाराजा जी के बाग

चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दात को।

कालो तो चूड़ा मनरा नाय पहरु।

अरे मनरा काले मेरे राजा जी केश महाराजा

जी के केश चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दात को।

लाल रे चूड़ा मनरा नाय पहरु।

अरे मनरा लाल मेरे राजा जी के होठ महाराजा

जी के होठ चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दात को।

श्वेत रे चूड़ा मनरा नाय पहरु।

अरे मनरा श्वेत मेरे राजा जी कपड़े महाराजा 

जी के कपड़े चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दात को।

हीरा जड़ाऊ चूड़ो लाइयो।

अरे मनरा मेरे राजा के ठाठ बाट

चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दात को।

ननदी ने मैया सिखा दई।

अरी मैया तेरी बहू मनरा के जाए

चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दात को।

मैया ने बेटा सिखा दियो।

अरे बेटा तेरी बहू मनरा के जाए

चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दात को।

बजनो सो रथ जुड़वा लियो।

अरे गौरी तेरे भैया को है ब्याह

चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दात को।

सई ऐ सांझ को रै ले चलो।

अरी बहना पहुंचो है वहकट उजाड़

चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दात को।

यहाँ ना है कोई मेरी संग सहेली।

अरी बहना ना है मेरी माँ को जायो

बीर चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दात को।

पहली कटारी राजा मारी हो।

अरी बहना ले लई घुंघटा के बीच

चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दात को।

दूजी कटारी राजा मारी हो।

अरी बहना ले लई छतिया के बीच

चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दात को।

तीजी कटारी राजा मारी हो।

अरी बहना तीजी मै तज दिए प्राण

चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दात को।

मार मूर घर आई हो।

अरी बहना बैठो है पोलीन बीच

चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दात को।

घर घर रोटी पानी हो रही।

अरी बहना रंडवा को चुल्हे मे मूड

चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दात को।

घर घर दिया बाती हो रही।

अरी बहना रंडवा के घोर अंधेरा

चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दात को।

घर घर सोवा बैठी हो रही।

अरी बहना रंडवा तो रोवे छाती फाड़ 

सपने मे आइयो कामिनी।

बिना विचारे राजा जो करे।

अरे राजा सो पाछे पछताए

चूड़ो तो मेरी जान चूड़ो तो हाथी दात को।

Categories: sawan geet

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *