​कावड़ लेने जाऊंगी, बम बम भोले गाऊंगी

​कावड़ लेने जाऊंगी, बम बम भोले गाऊंगी।

पैदल-पैदल चल कर के मैं।

हरिद्वार तक जाऊंगी बम बम भोले गाउंगी।

कावड़ लेने जाऊंगी, बम बम भोले गाऊंगी।

​कंधे पर मै कांवड़ धरुंगी।

 गंगाजल मै उसमें भरूंगी।

नीलकंठ के मंदिर जाकर।

 शिवजी को जल चढ़ाऊंगी बम बम भोले गाउंगी।

कावड़ लेने जाऊंगी, बम बम भोले गाऊंगी।

​बेलपत्र, धतूरा और चंदन।

 शिव शंकर को करूंगी अर्पण।

मस्तक पर मैं भस्म लगाकर।

डमरू की धुन पर नाचूंगी बम बम भोले गाऊंगी।

कावड़ लेने जाऊंगी, बम बम भोले गाऊंगी।

​भोलेनाथ की भक्ति में मै। 

मगन आज हो जाऊंगी मै।

सारे जग के तारणहार।

शिवजी के गुण मैं गाऊंगी बम बम भोले गाऊंगी।

कावड़ लेने जाऊंगी, बम बम भोले गाऊंगी


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *