कैसे जपु हरि की माला गुरुजी मोपे 

माला जपी ना जाए।

जैसे तो तैसे मैंने आसन लगायो।

अब मोपे बैठो ना जाए गुरुजी

मोपे माला जपी ना जाए।

कैसे जपु हरि की💐💐💐💐💐💐।

जैसे तो तैसे मैंने ध्यान लगायो।

मनवा उड उड जाए गुरुजी

मोपे माला जपी ना जाए।

कैसे जपु हरि की💐💐💐💐💐💐।

पहली माला फेरन लागी।

गैया की आए गई याद के बछड़ा

सारा दूध पी जाए।

कैसे जपु हरि की💐💐💐💐💐💐।

दुजी माला फेरन लागी।

चुल्हे की आए गई याद के सारा

दूध उफन ना जाए।

कैसे जपु हरि की💐💐💐💐💐💐।

तीजी माला फेरन लागी।

चाबी की आए गई याद के बहु

सारा माल देख ना जाए।

कैसे जपु हरि की💐💐💐💐💐💐।

चौथी माला फेरन लागी।

आए गई पड़ोसिन द्वार बहु से बोल

बतलाए  आ जाए

कैसे जपु हरि की💐💐💐💐💐💐।

हार हुर मैंने माला फेक दई।

सो गई पाव पसार गुरुजी मोपे

माला जपी ना जाए।

कैसे जपु हरि की💐💐💐💐💐💐।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *