भजन के बारे में

यह आशीर्वाद गीत है जिसे घर की बड़ी महिलाएँ शुभ अवसरों पर गाती हैं — बहू-बेटे, पोते-पोतियाँ, बेटी-जमाई, भाई-भतीजे सब बने रहें, कोठी-बंगले और भंडार भरे रहें और पूरा परिवार सुखी रहे।

कब गाया जाता है: शादी, गृह प्रवेश, जन्मदिन और बच्चे के जन्म जैसे मांगलिक अवसरों पर।

मुखड़ा (Hinglish): Tera bana rahe parivaar parivaar, yo aashirwaad hamaara hai.

भजन के बोल

तेरा बना रहे परिवार परिवार यो आशीर्वाद हमारा है।

तेरे कोठी रै बंगले बने रहै।

सोने के जड़े किवाड़ किवाड़ यो आशीर्वाद हमारा है।

तेरे बहु और बेटा बने रहै।

पोते पोतियां की लग जा लार हो लार यो आशीर्वाद हमारा है।

तेरे धीए जमाई बने रहै।

 गोदी मै खेले नन्दलाल नन्दलाल यो आशीर्वाद हमारा है।

तेरे भाई भतीजे बने रहै।

तेरै गहरो भर दे भात हो भात यो आशीर्वाद हमारा है।

तेरो बनो…।

तेरे घर के भण्डारे भरे रहै।

तेरो जीमै सारो परिवार परिवार यो आशीर्वाद हमारा है।

तेरी सुखी रहै परिवार परिवार यो आशीर्वाद हमारा है।

Categories: Geet

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *