ये कैसी लीला रचाई भोले बाबा ।मेरी समझ मे ना आई भोले बाबा ।

भोले से पुछ रही पार्वती रानी ।मेला देखन को हम जाए स्वामी।नारी का मेला है नर कहा जाए।तुमको कहा ले जाए भोले बाबा।

ये कैसी …।

मेला देखन को तैयार हुए बाबा ।नर से नारी बने भोले बाबा ।गौरा करे श्रृंगार भोले बाबा ।

ये कैसी …।

माथे पे बिन्दियाँ नैनो मे कजरा ।होठो पे लाली लगाई भोले बाबा ।

ये कैसी …।

बाहों मे बाजुबंद हाथों मे चुड़ियां।हथेली पे मंहेदी लगाई भोले बाबा ।

ये कैसी …।

पैरो मे पायल उंगली मे बिछुए ।ऐडी मे महावर लगाई भोले बाबा।

ये कैसी …।

घूम-घूम हरा लहंगा पहना।रेशम वाली साड़ी पहनी।काली चुनरियाँ ओढे भोले बाबा ।

ये कैसी …।

गंगा को रख लिया जुड़े के अन्दर ।सर्पों को रख लिया झोली के अन्दर।डम-डम डमरू बजाए भोले बाबा।

ये कैसी …।

आगे -आगे गौरा चलत है ।पीछे-पीछे भोले बाबा।चले मधुरिया चाल भोले बाबा ।

ये कैसी …।

गौरा से पुछ रही गौरा की सखियाँ।घुंघट वाली कौन भोले बाबा।

ये कैसी …।

मेला देखन मेरे मायके से आई ।हमरी लगे भौजाई भोले बाबा।

ये कैसी …।

घुंघट उठा जब देखन लागी ।नर से नारी बने भोले बाबा।

ये कैसी …।

Categories: Shiv bhajan

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *