तेरो प्यारो लागै धाम ओ शेरोवाली मैया।

ओ शेरोवाली मैया ओ पहाड़ों वाली मैया।

तेरो प्यारो💐💐💐💐💐💐💐💐।

मैनै रेल कि टिकट कटाई और जम्मू तक मै आई।

मै तो पहुंची कटड़ा धाम ओ शेरोवाली मैया।

तेरो प्यारो लागै💐💐💐💐💐💐💐💐

मै पहुंची बाण गंगा मैनै गोते खूब लगाए।

मेरे कट गए सारे पाप ओ शेरोवाली मैया।

तेरो प्यारो लागै💐💐💐💐💐💐💐💐

मै पहुंची चरण पादुका मैनै झुक झुक शीश नवाए।

मेरे पैरों मे आ गई जान ओ शेरोवाली मैया।

तेरो प्यारो लागै💐💐💐💐💐💐💐💐

मै पहुंची अर्धकुंवारी भगतो की भीड़ थी भारी।

माँ सब मोटे पतले जाए ओ शेरोवाली मैया।

मै पहुंची हाथी मत्था भगतो का मिल गया जत्था।

तेरी हो रही जय जयकार ओ शेरोवाली मैया।

तेरो प्यारो लागै💐💐💐💐💐💐💐💐

मैनै ऊची करी चढाई और तेरे मन्दिर आई।

मेरे बन गए सारे काम ओ शेरोवाली मैया।

तेरो प्यारो लागै💐💐💐💐💐💐💐💐

दर्शन कर घरनै आई मैनै कन्या खूब जिमाई।

मेरा हो गयो बेड़ा पार ओ शेरोवाली मैया।

तेरो प्यारो लागै💐💐💐💐💐💐💐💐


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *