
तेरी बिगड़ी बना देगी चरण रज श्यामा प्यारी की।
तु बस एक बार श्रद्धा से लगाकर देख मस्तक पर।
सोई किस्मत जगा देगी चरण रज श्यामा प्यारी की।
दुखों के घोर बादल हो या लाखो आंधियां आए।
तुझे सबसे बचा लेगी चरण रज श्यामा प्यारी।
तुझे अपना बना लेगी चरण रज श्यामा प्यारी की।
तेरे जीवन के अंधियारो मे बनके रोशनी तुझको।
नया रस्ता दिखा देगी चरण रज श्यामा प्यारी।
तेरी बिगड़ी💐💐💐💐💐💐💐।
भरोसा है अगर सच्चा उठाकर फर्श से तुझको।
तुझे यह अर्शो पे बिठा देगी चरण रज श्यामा प्यारी की।
तेरी बिगड़ी💐💐💐💐💐💐💐💐।
0 Comments