होली का आया है त्योहार बोलो राधे राधे।

बोलो जी राधे राधे-2।

होली का आया …।

कान्हा की आखे काली मै तो हो गई मतवाली।

मेरा तो बदल गया व्यवहार बोलो राधे राधे।

होली का आया…।

रंगों से भर पिचकारी खेले जब कृष्ण मुरारी।

होली मे करते है धमाल बोलो राधे राधे।

होली का आया…।

राधा कृपा बरसाए कान्हा जब रंग लगाए।

सखियां उडाए रे गुलाल बोलो राधे राधे।

होली का आया…।

मेरा चोला भी रंग दे संतो का मुझको संग दे।

मेरा भी चोला रंग दे भगतो का मुझको संग दे।

संतो की महिमा अपरम्पार बोलो राधे राधे।

होली का आया…।

आओ वृन्दावन जाए मधुबन मे होली मनाए।

मिलके रचाए महारास बोलो राधे राधे।

होली का आया…।

होली के रंग निराले नीले पीले और काले।

इनकी तो मस्ती है अपार बोलो राधे राधे।

होली का आया…।

दुनिया की चाल अनोखी यह तो रहती है रुठी।

कर लो तुम कान्हा जी से प्यार बोलो राधे राधे।

होली का आया…।

बच्चे हुडदंग मचावे सखियां नाचे और गावे।

मलते आपस मे रंग गुलाल बोलो राधे राधे।

होली का आया…।

भरकर रंग के गुब्बारे सब एक दुजे पे मारे।

ब्रज की होली पे मै बलिहार बोलो राधे राधे।

होली का आया…।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *