
नस नस में बसी राधे तेरी याद सताती है ।
तेरी याद सताती है मुझे बड़ा तड़पाती है .
नस नस में बसी …।
फूलों में बसी राधे कलियों में बसी राधे।
खुशबू में बसी राधे तेरी याद सताती है।
नस नस में बसी …।
गंगा में बसी राधे यमुना में बसी राधे।
लहरों में बसी राधे तेरी याद सताती है।
नस नस में बसी…।
चंदा में बसी राधे सूरज में बसी राधे।
तारों में चमक राधे तेरी याद सताती है।
नस नस में बसी…।
धरती में बसी राधे अंबर में बसी राधे।
धड़कन में बसी राधे तेरी याद सताती है।
नस नस में बसी…।
संतों में बसी राधे भक्तों में बसी राधे।
हम सब में बसी राधे तेरी याद सताती है।
नस नस में बसी …।
0 Comments