तेरा सजा दिया दरबार गजानन आ जाओ।

गजानन आ जाओ गौरा के लाला आ जाओ।

तेरा सजा…।

सबसे पहले तुम्हें मनाते। 

तेरे नाम की महिमा गाते।

अब तो आन विराजो गजानन आ जाओ।

तेरा सजा…।

पान फूल देवा रोज चढावें।

दूप दीप और मेवा चढावें।

लड्डू चढावें मोती चूर गजानन आ जाओ।

तेरा सजा…।

माता तेरी पार्वती है।

पिता तुम्हारे खलक पति है।

म्हारे काटो शकल कलेश गजानन आ जाओ।

तेरा सजा…।

मुसे की तुम करो सवारी।

सुननी होगी अर्ज हमारी।

रिद्धि सिद्धि लेके साथ गजानन आ जाओ।

तेरा सजा…।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *