
स्वागत है स्वागत है नौ दिन का त्यौहार
मैया जी तेरा स्वागत है।
लाल लाल फूलों से अंगना सजाया।
चंदन की चौकी को लाल रंगवाया।
आसन बिछाया लाल लाल मैया जी
तेरा स्वागत है।
स्वागत है स्वागत है💐💐💐💐💐।
माथे का सिंदूर मैया लाल मंगवाया।
बिंदिया को हमने मैया लाल मंगवाया।
माला मंगाई लाल लाल लाल मैया जी
तेरा स्वागत है।
स्वागत है स्वागत है💐💐💐💐💐।
लाल लाल हाथों की मेंहदी मंगवाई।
चूड़े का जोड़ा मैया लाल मंगवाया।
महावर मंगाई लाल लाल लाल मैया जी
तेरा स्वागत है।
स्वागत है स्वागत है💐💐💐💐💐।
लाल लाल लहंगा लाल चोला मंगाया।
साड़ी का जोड़ा मैया लाल मंगवाया।
चुनरी मंगाई लाल लाल लाल मैया जी
तेरा स्वागत है।
स्वागत है स्वागत है💐💐💐💐💐।
लाल लाल भोगो से थाल सजाया।
फलों को मैया हमने लाल मंगवाया।
हलवा बनाया लाल लाल लाल मैया जी
तेरा स्वागत है।
स्वागत है स्वागत है💐💐💐💐💐।
0 Comments