
श्री राम के प्यारे बजंरगी हमे सालासर
मे बुला लेना।
बाबा तुम हो संकट मोचन संकट से
हमें बचा लेना।
श्री राम के प्यारे💐💐💐💐💐💐।
तुम ज्ञान और गुण के सागर हो।
तुम सिया राम के चाकर हो।
हे राम भगत हनुमान हमें तुम अपना
दास बना लेना।
श्री राम के प्यारे💐💐💐💐💐💐।
तीनों लोको मे तुम्हारा राज चले।
हमे लेलो अपनी छावं तले।
हे केसरी नन्दन कभी हमें सियाराम
से मिला देना।
श्री राम के प्यारे💐💐💐💐💐💐।
हे वीर बली बजंरग बली।
मेरी नावँ भवँर मे डूब चली।
मैंने आप से टेर लगाई है कृपा की
बल्ली लगा देना।
श्री राम के प्यारे💐💐💐💐💐💐।
हे मेंहदीपुर के बालाजी।
हे सालासर के बालाजी।
मुझे अपनी शरण मे ले लेना मेरे
सारे कष्ट मिटा देना।
श्री राम के प्यारे💐💐💐💐💐💐।
हे वीर बली बजंरग बाला।
मेरी सुन लो अर्ज अंजनी के लाला।
तुम राम सिया के सेवक हो हमे अपना
दास बना लेना।
श्री राम के प्यारे💐💐💐💐💐💐।
0 Comments