
श्री कृष्ण ने जन्म लिया मामा की जेलो मे
अरे नाना की जेलो मे।
ना वहाँ दाई ना वहाँ सासु।
होलर कौन जनावै अरे मामा की जेलो मे
अरे नाना की जेलो मे।
चरवे कौन चढावै अरे मामा की जेलो मे
अरे नाना की जेलो मे।
श्री कृष्ण…।
ना वहाँ जिठानी ना वहाँ छोटी।
पंलगा कौन बिछावै अरे मामा की जेलो मे
अरे नाना की जेलो मे।
पर्दा कौन लगावै अरे मामा की जेलो मे
अरे नाना की जेलो मे।
श्री कृष्ण…।
ना वहाँ ननदी ना वहाँ देवर।
साथिये कौन लगावै अरे मामा की जेलो मे
अरे नाना की जेलो मे।
जालियां कौन बंधावै अरे मामा की जेलो मे
अरे नाना की जेलो मे।
श्री कृष्ण…।
ना वहाँ पंडित ना वहाँ नाई।
हवन कौन करावै अरे मामा की जेलो मे
अरे नाना की जेलो मे।
नगर कौन बुलावै अरे मामा की जेलो मे
अरे नाना की जेलो मे।
श्री कृष्ण…।
0 Comments