
शिव बडे बुढे गौरा मेरी छोटी।
गौरा मेरी छोटी बेटी मेरी छोटी।
बेटी मेरी छोटी लली मेरी छोटी।
शिव बडे…।
इस घर मे नहीं सांस ननदिया।
कौन करेगा वाकि रोटी गौरा मेरी छोटी।
शिव बडे…।
इस घर मे नहीं दोरानी जेठानी।
कौन करेगा वाकि चोटी गौरा मेरी छोटी।
शिव बडे…।
ऊचे पर्वत बासा इनका ।
कैसे चढेगी मेरी बेटी गौरा मेरी छोटी।
शिव बडे…।
बुढे वर से कोई मत ब्याहियो।
चाहे जगत कहे खोटी गौरा मेरी छोटी।
शिव बडे…।
बाबा हो गए सोलह बरस के।
मैना ने ब्याह दई बेटी गौरा मेरी छोटी।
शिव बडे…।
0 Comments