
भजन के बारे में
प्रसिद्ध प्रार्थना भजन — ‘शरण में आए हैं हम तुम्हारी, दया करो हे दयालु भगवन’। भक्त कहता है कि हममें न बल है न भक्ति; तुम स्वामी हो हम सेवक, तुम पालक हो हम बालक — बुरे हैं या भले, हम तुम्हारे ही हैं।
कब गाया जाता है: रोज़ की प्रार्थना, सत्संग, संध्या आरती और स्कूल-सभा में।
मुखड़ा (Hinglish): Sharan mein aaye hain hum tumhaari, daya karo he dayaalu Bhagwan.
भजन के बोल
शरण में आये हैं हम तुम्हारी दया करो हे दयालु भगवन॥
सम्हालो बिगड़ी दशा हमारी दया करो हे दयालु भगवन॥
न हम में बल है न हम में शक्ति,
न हम में साधन न हम में भक्ति,
तुम्हरे होकर भी हम भिखारी,
दया करो हे दयालु भगवन…
तुम्ही हो स्वामी हम हैं सेवक ,
तुम्ही हो पालक हम हैं बालक ,
तुम्ही हो ठाकुर हम है पुजारी,
दया करो हे दयालु भगवन……
बुरे है तो भी है हम तुम्हारे,
भले है तो भी है हम तुम्हारे,
तुम्हरे हो कर भी हम भिखारी
दया करो हे दयालु भगवन……
प्रदान करदो महान शक्ति ,
भरो हमारे में ग्यान भक्ति ,
तुम्ही हो मेरे किरपा बिहारी,
दया करो हे दयालु भगवन……
0 Comments