
सारा जमाना बदनाम करे मेरा लंगुरिया
मुझसे प्यार करे।
बागो मे जाऊँ फुलवा तोड़न को।
बागों मे बैठा इंतजार करे मेरा लांगुरिया
मुझसे प्यार करे।
सारा जमाना…।
तालों पे जाऊँ कपड़ें धोने को।
तालों पे बैठा इंतजार करे मेरा
लांगुरिया मुझसे प्यार करे।
सारा जमाना…।
कुएँ पे जाऊँ पनिया भरन को।
कुएँ पे बैठा इंतजार करे मेरा
लांगुरिया मुझसे प्यार करे।
सारा जमाना…।
रसोया जाऊँ खाना बनाने।
टेबल पे बैठा इंतजार करे मेरा
लांगुरिया मुझसे प्यार करे।
सारा जमाना…।
मन्दिर मे जाऊँ पूजा करन को।
सखियों मे बैठा इंतजार करे मेरा
लांगुरिया मुझसे प्यार करे।
0 Comments