
प्रेम से बोलो हनुमाना बोलो जय सियारामा।
चंदन तिलक मेरे राम जी लगावे।
लाल सिंदूर हनुमाना बोलो जय सियारामा।
प्रेम से…।
पिला पिताम्बर पहने मेरे राम जी ।
लाल लंगोटा हनुमाना बोलो जय सियारामा।
प्रेम से…।
मेवा और मिश्री मेरे राम जी खावें।
लड्डू का भोग हनुमाना बोलो जय सियारामा।
प्रेम से…।
सोने के सिंहासन मेरे राम जी विराजे।
चरणों मे बैठे हनुमाना बोलो जय सियारामा।
प्रेम से…।
0 Comments