भजन के बारे में

खुशी के मौके का बधाई गीत — ब्रह्मा-विष्णु, कान्हा, शेर पर सवार मैया, कीर्तन कराने वाली बहन और पूरी संगत को बधाई, साथ में परिवार के फलने-फूलने और भंडार भरे रहने की कामना।

कब गाया जाता है: कीर्तन के समापन पर, जन्मदिन, शादी और पुत्र-जन्म जैसे खुशी के अवसरों पर।

मुखड़ा (Hinglish): Phoolon ki aayi hai bahaar badhaai hove, Rama ki bolo jai jaikaar badhaai hove.

भजन के बोल

फूलो की आई है बहार बधाई होवे।

रामा की बोलो जय जयकार बधाई होवे।

पहली बधाई ब्रह्मा विष्णु को होवे।

जिनने रचाया संसार बधाई होवे।

फूलो की…।

फेर बधाई मेरे कान्हा को होवे।

जिन्होंने भरे भण्डार बधाई होवे।

फूलो की…।

फेर बधाई मेरी मैया को होवे।

आई है शेर पे सवार बधाई होवे।

फूलो की…।

फेर बधाई मेरी बहना को होवे।

जिनने कराया किर्तन आज बधाई होवे।

फेर बधाई सारी संगत को होवे।

रलमिल के गाया मंगलाचार बधाई होवे।

फूलो की…।

खुशियां की लागै इनके लार बधाई होवे।

सखियन की इनके लार बधाई होवे।

फूलो की…।रामा की…।

पोता की लागै इनके लार बधाई होवे।

रोग दोष इनके पास ना आवै।

फूले फले परिवार बधाई होवे।

भरे रहेंगे भण्डार बधाई होवे।

ये शुभ दिन आवै बारम्बार बधाई होवे।

हमने बुलावै बारम्बार बधाई होवे।

इस भजन की अन्य रिकॉर्डिंग


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *