
पिले ना हरीओम का प्याला सारे रोग मिट जाएंगे।
सीताराम राधेश्याम सीताराम ।
पिले ना हरीओम का…।
आखँन रोग लगो अति भारी रोज ही टीवी देखन को।
इन आखोँ से रामायण पढ़ लो सारे रोग मिट जाएंगे।
सीताराम राधेश्याम सीताराम ।
पिले ना…।
कानन रोग लगो अति भारी तेरी मेरी सुनने को।
इन कानों से किर्तन सुन लो सारे रोग मिट जाएंगे।
सीताराम राधेश्याम सीताराम ।
पाले ना…।
जीवहा रोग लगो अति भारी चुगली चाटी करने को।
इस जीवहा से गीता पढ़ लो सारे रोग मिट जाएंगे।
सीताराम राधेश्याम सीताराम ।
पिले ना…।
हाथन रोग लगो अति भारी कोडी-कोडी जोड़न को।
इन हाथो से दान पुण्य कर लो सारे रोग मिट जाएंगे।
सीताराम राधेश्याम सीताराम ।
पिले ना…।
पैरन रोग लगो अति भारी रोज ही घुमन जाने को।
इन पैरो से तीर्थ कर लो सारे रोग मिट जाएंगे।
सीताराम राधेश्याम सीताराम ।
पिले ना …।
काया रोग लगो अति भारी ओढ़ चदरिया सोने को।
इस काया से किर्तन कर लो सारे रोग मिट जाएंगे।
सीताराम राधेश्याम सीताराम ।
पिले ना…।
0 Comments