भजन के बारे में

शिव-पार्वती विवाह से पहले का प्रसंग — राजा हिमाचल पंडित जी से कहते हैं कि मेरी गौरा सयानी हो गई है, देश-विदेश जाकर उसके लिए चंदा जैसे मुखड़े वाला सुंदर वर ढूँढो।

कब गाया जाता है: सावन, महाशिवरात्रि और शिव विवाह के कीर्तन में।

मुखड़ा (Hinglish): Pandit jaao desh videsh, meri Gaura ho gayi sayaani.

भजन के बोल

पंडित जाओ देश विदेश मेरी गौरा हो गई सयानी।

मेरी गौरा हो गई सयानी मेरी गौरा हो गई सयानी।

पंडित जाओ देश…।।

सुन्दर वर हो कोई ऐसा मुखड़ा हो चंदा जैसा।

हो किसी देश का बडा नरेश मेरी गौरा हो गई सयानी।

पंडित जाओ…।।

गौरा है राजदुलारी है घर कि लाज हमारी।

मेरे दिल पै भारी ठेस मेरी गौरा हो गई सयानी।

पंडित जाओ देश…।

पंडित तुम जल्दी जाओ अब मतना देर लगाओ।

तुम ये करते काम विशेष मेरी गौरा हो गई सयानी।

पंडित जाओ देश…।

अखियां हो बडी कटीली बोली हो अजब रसीली।

होवे शर्मिला सा फेस मेरी गौरा हो गई सयानी।

पंडित जाओ देश…।

मेरी गौरा गोरी गोरी है गन्ने जैसी पोरी।

इसके लम्बे लम्बे केश मेरी गौरा हो गई सयानी।

पंडित जाओ देश…।

ऐसे और भजन सुनें

Categories: Shiv bhajan

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *