
ओ तीर चलाने वाले बन्ने जरा सामने आके तीर चला
जरा सामने आके तीर चला।
सेहरा भी तेरा लड़ियाँ भी तेरी।
और हम भी तेरे और दिल भी तेरा।
ओ तीर…।
बुरस्ट भी तेरी और टाई भी तेरी।
और हम भी तेरे और दिल भी तेरा।
ओ तीर…।
घडिय़ां भी तेरी कंगना भी तेरा।
और हम भी तेरे और दिल भी तेरा।
ओ तीर…।
पेंटा भी तेरी बैल्टा भी तेरी।
और भी हम भी तेरे और दिल भी तेरे।
ओ तीर…।
जुते भी तेरे चलगत भी तेरी।
और हम भी तेरे और दिल भी तेरा।
ओ तीर…।
बन्नी भी तेरी जोड़ी भी तेरी।
और हम भी तेरे और दिल भी तेरा।
ओ तीर…
0 Comments