
ओ कृष्णा हजारों तेरे नाम है।
हजारों तेरे नाम है करोड़ों तेरे नाम है ।
ओ कृष्णा हजारों…।
जब तुने सखियों का माखन चुराया।
माखन चुराया तुने माखन चुराया।
ओ कृष्णा माखन चोर तेरा नाम है।
ओ कृष्णा हजारों…हजारों तेरे…।
यमुना तट पे बंशी बजावे।
सब सखियन को आप बुलावे।
ओ कृष्णा रसिया तेरा नाम है।
ओ कृष्णा हजारों…हजारों तेरे…।
उंगली पे तुने गोवर्धन उठाया।
ओ कृष्णा गिरधारी तेरा नाम है।
ओ कृष्णा हजारों…हजारों तेरे…।
मथुरा मे युद्ध भूमि से भागे।
ओ कृष्णा रणछोड तेरा नाम है।
ओ कृष्णा हजारों…हजारों तेरे…।
भगतो को तारा संतो को तारा।
ओ कृष्णा तारनहार तेरा नाम है।
ओ कृष्णा हजारों…हजारों तेरे…।
राधा के संग तुने प्रीत लगाई।
ओ कृष्णा राधेश्याम तेरा नाम है।
ओ कृष्णा हजारों…हजारों तेरे…।
0 Comments