ओ भोलेबाबा बारात लेके आना भूल नहीं जाना

हिमाचल वोले रोड़ पे तुम्हें गौरा मिलेगी हर मोड़ पे।

हमने कहा था भोले हल्दी लगाके आना।

तुम भस्मी लगाके आए लाज नहीं आई शर्म नहीं

आई हिमाचल वाले रोड़ पे तुम्हें गौरा मिलगी हर मोड़ पे।

ओ भोलेबाबा…

हमने कहा था भोले फूलों की माला मे आना।

तुम नाग पहन के आए लाज नहीं आई शर्म नहीं

आई हिमाचल वाले रोड़ पे तुम्हें गौरा मिलगी हर मोड़ पे।

ओ भोलेबाबा…।

हमने कहा था भोले मेहंदी लगाके आना।

तुम डम डम बजाए लाज नहीं आई शर्म नहीं आई

हिमाचल वाले रोड़ पे तुम्हें गौरा मिलगी हर मोड़ पे।

ओ भोलेबाबा…।

हमने कहा था भोले मोटर कार मे आना।

तुम नन्दी पर चढ आए लाज नहीं आई शर्म नहीं आई

हिमाचल वाले रोड़ पे तुम्हें गौरा मिलगी हर मोड़ पे।

ओ भोलेबाबा…।

हमनें कहा था भोले सखियों को लेके आना।

तुम भूतों को ले आए चुडैलों को ले आए हिमाचल

वाले रोड़ पे तुम्हें गौरा मिलगी हर मोड़ पे।

ओ भोलेबाबा…।

Categories: Shiv bhajan

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *