भजन के बारे में

शादी का मज़ेदार बन्ना गीत — नीचे बन्ने की दुकान और ऊपर बन्नी का मकान है; बन्ना कहता है कि बिंदिया, झुमका, नथली और हार मेरी दुकान से ही खरीदना, अब तो जान-पहचान हो गई है।

कब गाया जाता है: शादी में बन्ना-बन्नी गीत, मेहंदी और लेडीज़ संगीत में।

मुखड़ा (Hinglish): Neeche Banna ki dukaan, upar Banni ka makaan, bolo bolo meri jaan kiraaya kitna.

भजन के बोल

नीचे बन्ना कि दुकान ऊपर बन्नी का मकान।

बोलो बोलो मेरी जान किराया कितना।

बन्नी बिंदिया खरीदना मेरी दुकान से।

अब तो हो गई जान पहचान लेना मेरे से सामान।

नीचे बन्ना…।

बोलो बोलो मेरी जान किराया कितना।

बन्नी झुमका खरीदना मेरी दुकान से।

बन्नी नथली खरीदना मेरी दुकान से।

अब तो हो गई जान पहचान लेना मेरे से सामान।

नीचे बन्ना…।

बोलो बोलो मेरी जान किराया कितना।

बन्नी हरवा खरीदना मेरी दुकान से।

बन्नी पैंडल खरीदना मेरी दुकान से।

अब तो हो गई जान पहचान लेना मेरे से सामान।

नीचे बन्ना…।

बोलो बोलो मेरी जान किराया कितना।

बन्नी कंगना खरीदना मेरी दुकान से।

बन्नी महेंदी खरीदना मेरी दुकान से।

अब तो हो गई जान पहचान लेना मेरे से सामान।

नीचे बन्ना…।

बोलो बोलो मेरी जान किराया कितना।

बन्नी लंहगा खरीदना मेरी दुकान से।

बन्नी साड़ी खरीदना मेरी दुकान से।

अब तो हो गई जान पहचान लेना मेरे से सामान।

नीचे बन्ना…।

बोलो बोलो मेरी जान किराया कितना।

बन्नी पायल खरीदना मेरी दुकान से।

बन्नी सैंडल खरीदना मेरी दुकान से।

अब तो हो गई जान पहचान लेना मेरे से सामान।

नीचे बन्ना…।

इस भजन की अन्य रिकॉर्डिंग


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *