नौ देवी नयन खोलो पुजारी द्वार आया है।

मैया के द्वारे मेरे ब्रह्मा जी पधारे।

शंख दे दो चले जाये पुजारी द्वार आया है।

नौ देवी नयन खोलो💐💐💐💐💐।

मैया के द्वारे मेरे विष्णु जी पधारे।

चक्र दे दो चले जाये पुजारी द्वार आया है।

नौ देवी नयन खोलो💐💐💐💐💐।

मैया के द्वारे मेरे भोले जी पधारे।

डमरु दे दो चले जाये पुजारी द्वार आया है।

नौ देवी नयन खोलो💐💐💐💐💐।

मैया के द्वारे मेरे राम जी पधारे।

धनुष दे दो चले जाये पुजारी द्वार आया है।

नौ देवी नयन खोलो💐💐💐💐💐।

मैया के द्वारे मेरे कान्हा जी पधारे।

मुरली दे दो चले जाये पुजारी द्वार आया है।

नौ देवी नयन खोलो💐💐💐💐💐।

मैया के द्वारे तेरे भक्त पधारे।

दरस दे दो चले जाये पुजारी द्वार आया है।

नौ देवी नयन खोलो💐💐💐💐💐।

मैया के द्वारे मेरे गणपत जी पधारे।

मोदक दे दो चले जाये पुजारी द्वार आया है।

नौ देवी नयन खोलो💐💐💐💐💐।

मैया के द्वारे मेरी संगत पधारे।

झोली भर दो चले जाये पुजारी द्वार आया है।

नौ देवी नयन खोलो💐💐💐💐💐।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *