मुझे राधे राधे कहना सिखा दे कन्हैया तेरा बिगड़े।

क्या बिगड़े तेरा क्या बिगड़े।

मुझे राधे राधे…।

वृन्दावन जाऊं तेरे गुण गाऊ।

चरणों की धुल को माथे पे लगाऊ।

मेरी वृन्दावन कोठी बनवादो कन्हैया 

तेरा क्या बिगड़े।

मुझे राधे राधे…।

यमुना तट जाऊं वहां नहीं पाऊँ।

वंशीवट जाऊँ वहा नहीं पाऊँ।

तेरे मिलने का ठिकाना बता दे कन्हैया 

तेरा क्या बिगड़े।

मुझे राधे राधे…।

अपनी शरण मे लेलो मोहन।

अपने ही रंग मे रंग लो मोहन।

अपनी गऊवो का ग्वाला बना ले

कन्हैया तेरा क्या बिगड़े।

मुझे राधे राधे…।

मन मन्दिर मे तेरी ज्योत जलाऊ।

आठों पहर तेरे नाम को गाऊँ।

अपने नाम का दिवाना बना दे कन्हैया 

तेरा क्या बिगड़े।

मुझे राधे राधे…।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *