
भजन के बारे में
राधा रानी के श्रृंगार का मीठा भजन — मिश्री से मीठे बोल, लंबे बालों में लाल गजरा, बड़े नैनों में काजल, होंठों पर लाली और हाथों में लाल मेहंदी — राधा रानी के रूप का प्यारा वर्णन।
कब गाया जाता है: राधाष्टमी, बरसाने की होली और राधा-कृष्ण कीर्तन में।
मुखड़ा (Hinglish): Mishri se meethe bol hamaari Radha Rani ke.
भजन के बोल
मिश्री से मीठे बोल हमारी राधा रानी के।
लम्बे लम्बे बाल हमारी राधा रानी के।
बालो पे ओए बालो पे गजरा लाल हमारी
राधा रानी के।
मिश्री से…।
मोटे मोटे नैन हमारी राधा रानी के।
नैनों मे ओए नैनों मे कजरा लगा हुआ है
राधा रानी के।
मिश्री से…।
पतले पतले होंठ हमारी राधा रानी के।
होंठों पे ओए होंठों पे लाली लाल हमारी
राधा रानी के।
मिश्री से…।
गौरे गौरे हाथ हमारी राधा रानी के।
हाथों मे ओए हाथों मे मेंहदी लाल हमारी
राधा रानी के।
मिश्री से…।
छोटे छोटे पैर हमारी राधा रानी के।
पैरों मे ओए पैरों मे महावर लाल हमारी
राधा रानी के।
मिश्री से…।
गौरा गौरा अंग हमारी राधा रानी का।
अंगो पे ओए अंगों पे साड़ी लाल हमारी
राधा रानी के।
मिश्री से…।
0 Comments