
मेरा कोई ना सहारा बिन तेरे
हनुमान दया करो मेरे
तु माँ अंजनी का लाला है।
तु लाल लंगोटे वाला है।
सियाराम हृदय मे तेरे हनुमान दया
करो मेरे।
मेरा कोई ना सहारा💐💐💐💐💐।
तेरे दर्शन विभिषण ने पायो है।
लक्ष्मण के प्राण बचाए है।
करु सुमिरन सांझ सवेरे हनुमान दया
करो मेरे।
मेरा कोई ना सहारा💐💐💐💐💐।
जो तुमसे प्रीत लगाते है।
आशा पूरी हो जाती है।
करो अवगुण दूर हमारे हनुमान दया
करो मेरे।
मेरा कोई ना सहारा💐💐💐💐💐।
मै बुद्धिहीन अज्ञानी हूँ।
तुम महावीर महाज्ञानी हो।
मेरी लाज हाथ अब तेरे हनुमान दया
करो मेरे।
मेरा कोई ना सहारा💐💐💐💐💐।
तु महावीर बलशाली है।
भगतो की करे रखवाली है।
अब शरण पड़ी मै तेरे हनुमान दया
करो मेरे।
मेरा कोई ना सहारा💐💐💐💐💐।
0 Comments