मनमोहन मुरली वाले हम तेरे नाम के दिवाने।

हम तेरे नाम के दिवाने।

मनमोहन मुरली…।

मीरा ने तुमको पुकारा था।

प्रभु आके दिया सहारा था।

विष को अमृत बनाने वाले।

हम तेरे…।मनमोहन…।

नरसी ने तुमको पुकारा था।

प्रभु आके दिया सहारा था।

ओ भात भराने वाले।

हम तेरे…।मनमोहन…।

द्रौपदी ने तुमको पुकारा था।

प्रभु आके दिया सहारा था।

ओ चीर बढाने वाले।

हम तेरे…।मनमोहन…।

सबरी ने तुझको पुकारा था।

प्रभु आकर दिया सहारा था।

बेरो को खाने वाले।

हम तेरे…।मनमोहन…।

प्रहलाद ने तुझको पुकारा था।

प्रभु आकर दिया सहारा था।

नरसिंह रुप बनाने वाले।

हम तेरे…।मनमोहन…।

सुदामा ने तुझको पुकारा था।

प्रभु आकर दिया सहारा था।

कच्चे चावल खाने वाले।

हम तेरे…।मनमोहन…।

भगतों ने तुझको पुकारा था।

भगतों को दिया सहारा था।

ओ कष्ट मिटाने वाले।

हम तेरे…।मनमोहन…।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *