मन होजा दिवाना रे बाला जी के चरणों मे।

तेरी लेंगे खबरिया रे काऊ दिन पल भर मे।

तु करले ठिकाना रे बालाजी के चरणों मे।

पिता पवन अजंनी महतारी। शिव शंकर के हो अवतारी। सारा झुकता जमाना रे बालाजी के चरणों मे।

मन होजा 💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐।

अष्ट सिद्धी नव निधि के दाता ।दीनों के अटके काम काम बनाता। सारा रहता खजाना रे बालाजी के चरणों मे।

मन होजा 💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐।

निर्धन को धनवान बनाते। निर्बल को बलवान बनाते ।तु भी मन को लगाना रे बालाजी के चरणों मे।

मन होजा 💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐।

तन के सारे रोग मिटाते ।भँवर से नैया पार लगाते। अपनी विनती सुनाना रे बालाजी के चरणों मे ।

मन होजा 💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *