मैया रानी गले से लगाले।

अपनी ममता तु मुझपे लुटा ले।

मैंने जन्म लिया माँ ना देखी।

और कहता ना मुझको कोई बेटी।

बेटी कहके तु मुझको बुला ले।

अपनी ममता तु मुझपे लुटा ले।

मैया रानी💐💐।अपनी ममता💐💐।

मै दर दर पे माँ भटक रही।

मेरी नाव भवँर मे अटक रही।

मेरी नैया तु पार लगा दे।

अपनी ममता तु मुझपे लुटा ले।

मैया रानी💐💐।अपनी ममता💐💐।

ये जग तो झुठा सपना है।

यहा कोई ना मैया अपना है।

मैया तु ही मुझे अपना ले।

अपनी ममता तु मुझपे लुटा ले।

मैया रानी💐💐।अपनी ममता💐💐।

सब कहते तुझको जग जननी।

मुझे मैया नाय मिली अपनी।

अब सीने से मुझको लगा ले

अपनी ममता तु मुझपे लुटा ले।

मैया रानी💐💐।अपनी ममता💐💐।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *