
मै तो राधे राधे गाऊ श्याम तेरी गलियों मे।
मै तो श्यामा श्यामा गाऊ श्याम तेरी गलियों में
जिन गलियों में तूने मटकीया फोड़ी।
मै तो माखन बेचन जाऊ, श्याम तेरी गलियों मे
मै तो राधे राधे गाऊ श्याम तेरी गलियों मे
जिस जमुना पे तूने चीर चुराया।
जमुना मे रोज़ नहाऊ, श्याम तेरी गलियों में।
मै तो राधे राधे💐💐💐💐💐।
जिन गलियों मे तुने मुरली बजाई।
उन गलियों मे रास रचाऊ श्याम तेरी गलियों मे।
मै तो राधे राधे💐💐💐💐💐💐।
कदम के पेड पे झुले पड़े है।
झुलैन रोज मै आऊ श्याम तेरी गलियों मे।
मै तो राधे राधे💐💐💐💐💐💐।
जिन गलियों मे तुने गऊए चराई।
मै तो माखन खाने जाऊँ श्याम तेरी गलियों मे।
मै तो राधे राधे💐💐💐💐💐💐।
जिन गलियों में तूने रंग उड़ाया।
उस माटी का तिलक लगाऊं, श्याम में तेरी गलियों में
मै तो राधे राधे गाऊ श्याम तेरी गलियों में
0 Comments